फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

गंगा भी खतरे के निशान से नीचे आईं, कटान जारी

Thu, 28 Oct 2021 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
floud
जलस्तर कम होने के बाद कटान करतीं गंगा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा का जलस्तर अब खतरे के निशान के नीचे आ गया है। बृहस्पतिवार को और सुधार होने की उम्मीद है। रामगंगा का जलस्तर दो दिन पहले ही खतरे के निशान के नीचे आ चुका था। अब बाढ़ग्रस्त गांवों में भरे बाढ़ के पानी के कारण संचारी रोगों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। गंगा के तटवर्ती गांवों में कटान भी हो रहा है।
विज्ञापन

गंगा में लगातार एक सप्ताह से उफान था। इस दौरान गंगा खतरे के निशान से ऊपर बनी रही। इस दौरान रामगंगा में भी उफान आ गया। गंगा और रामगंगा में उफान के कारण सहसवान, दातागंज और सदर तहसील के 60 से ज्यादा गांव बाढ़ के चपेट में आ गए। दोनों नदियों का जलस्तर कम होने के बाद भी बाढ़ का पानी अब भी गांवों में भरा हुआ है। बुधवार को नरौरा बैराज से गंगा में 59555 क्यूूसेक पानी छोड़ा गया। इस दौरान मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर 162.00 दर्ज किया गया। खतरे का निशान 162 मीटर पर है।
विज्ञापन

बुधवार को नरौरा से 38836 और हरिद्वार से 30315 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बृहस्पतिवार को गंगा के जलस्तर में और भी कमी आने की उम्मीद है। इधर, बुधवार को रामगंगा का जलस्तर 159.680 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान से तीन मीटर से भी नीचे है। हालांकि, रामगंगा के तटवर्ती गांवों में भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। दूसरी ओर गंगा के उसहैत, गंगा-महावा और जोरी नगला बांध पर कटान के कारण अब भी हालात संवेदनशील बने हुए हैं। बाढ़ खंड कटान रोकने के सभी प्रबंध कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गंगा के जलस्तर में भी तेजी से गिरावट आ रही है। कुछ स्थानों पर कटान हो रहा है। कटान रोकने के प्रबंध किए जा रहे हैं। अगले दो से तीन दिन में हालात सामान्य होने की पूरी उम्मीद है।
-उमेश चंद्र, एक्सईएन बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed