फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Floods in Badaun Ganga flowing above danger mark Ramganga and Aril rivers also swollen

बदायूं में बाढ़: खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, रामगंगा और अरिल नदी भी उफनाई, रपटा पुल डूबे

Sat, 22 Aug 2026 02:02 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 22 Aug 2026 02:02 PM IST
सार

बदायूं के उसहैत इलाके में गंगा का जलस्तर खतरे के निशाने से ऊपर पहुंच गया है, जिससे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। वहीं, दातागंज तहसील क्षेत्र में रामगंगा और अरिल नदी का जलस्तर शनिवार सुबह इतना ज्यादा बढ़ गया कि सैकड़ों गांवों के लोगों की मुसीबतें बढ़ गईं। 

विज्ञापन
Floods in Badaun Ganga flowing above danger mark Ramganga and Aril rivers also swollen
बाढ़ में नाव बनी सहारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में गंगा सहित अन्य नदियां उफान पर हैं, जिससे कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। गंगा का जलस्तर उसहैत इलाके में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। वहीं, दातागंज तहसील क्षेत्र में रामगंगा और अरिल नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों गांवों के लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


उसहैत इलाके के कदमनगला, जटा, ठाकुरी नगला, प्रेमीनगला, बेहटी, असमय रफतपुर और अहमद नगर बछौरा गांवों के खेतों में पानी घुस गया है। यदि जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो एक-दो दिन में इन गांवों की बस्तियों में भी पानी पहुंच सकता है। कदमनगला के ग्रामीण सबसे अधिक भयभीत हैं। यह गांव आधे से ज्यादा खाली हो चुका है। 
विज्ञापन


कटान के कारण सैकड़ों बीघा जमीन नदी में समा गई है। जटा और प्रेमीनगला को जाने वाले मार्ग पर पानी आने से आवागमन प्रभावित है। दातागंज इलाके में अरिल नदी पर हर्रे नगला और गड़िया के बीच बने रपटा पुल पर तीन से चार फुट पानी है। इससे पैदल, दोपहिया वाहन और कारों का आवागमन बंद हो गया है। लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों और नावों से आवागमन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Floods in Badaun Ganga flowing above danger mark Ramganga and Aril rivers also swollen
खेतों में भरा पानी, चल रही नाव - फोटो : संवाद
इस मार्ग पर आवागमन बाधित
दातागंज से शाहजहांपुर को जाने वाले नगरिया खनू लालपुर खादर-गड़िया रंगीन मार्ग पर रामगंगा नदी का पानी आ गया है। यहां रपटा पुल से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। रामगंगा के हजरतपुर से लालपुर खादर गड़िया रंगीन जाने वाले मार्ग पर बने रपटा पुल पर भी पानी है। भेड़ा मार्ग पर भी पानी होने की जानकारी मिली है। रामगंगा ने हररामपुर में अधिक दिक्कतें पैदा की हैं।
 

Floods in Badaun Ganga flowing above danger mark Ramganga and Aril rivers also swollen
रपटा पुल पर पानी - फोटो : संवाद
हजारों लोग परेशान
रपटा पुलों पर पानी आने से आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। इससे हजारों लोग परेशान हैं। अरिल नदी रपटा पुल से करीब दो किलोमीटर आगे रम्पुरा गांव के पास रामगंगा नदी में मिल जाती है। यह स्थिति स्थानीय लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed