फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Flood protection measures remain incomplete; anxiety prevails in 30 villages regarding the monsoon.

Budaun News: बाढ़ से बचाव के इंतजाम अभी अधूरे, मानसून को लेकर 30 गांवों में बेचैनी

Sun, 14 Jun 2026 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Flood protection measures remain incomplete; anxiety prevails in 30 villages regarding the monsoon.
बदायूं। मानसून सिर पर है, बावजूद इसके जिन 30 गांवों में गंगा और रामगंगा हर साल तबाही मचाती हैं, वहां बाढ़ से बचाव के इंतजाम अब तक नहीं किए गए हैं या अधूरे हैं। बाढ़ से होने वाली इस तबाही को लेकर संबंधित गांवों के लोगों में बेचैनी है। उनका कहना है कि 20 जून के बाद लगभग हर साल ही मानसून प्रभावी हो जाता है। बाढ़ खंड के यही इंतजाम रहे तो इस बार भी हजारों की संख्या में लोगों को बाढ़ का दंश झेलना पड़ सकता है। वहीं विभागीय अफसरों का दावा है कि बाढ़ बचाव के कार्य 90 प्रतिशत तक पूरे करा लिए गए हैं। शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन




जिले से होकर गंगा और रामगंगा नदी बह रही हैं। इन नदियों में आने वाली बाढ़ हर साल जिले में भारी तबाही मचाती है। पिछले साल करीब दो माह तक गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहती रही। इसकी वजह से गंगा नदी के ठकुरी नगला, जटा, तौफिया नगला, औरंगाबाद टप्पा, जामिनी, कोतल नगला आदि गांव चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन




वहीं, रामगंगा नदी में आई बाढ़ से नगरिया खनू का मजरा कटकोरा, बेलाडांडी का मजरा देवरनियां, कटक, गढिया पैगंबरपुर, नवादा बदन आदि गांव चपेट में आ गए थे। इस बार ज्यादा बारिश होने की आशंका पहले से मौसम वैज्ञानिक जता चुके हैं। ऐसे में बाढ़ आने की आशंका ज्यादा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाढ़ बचाव के इंतजाम अधूरे रहने की वजह से ग्रामीणों में डर का माहौल है। हालात यह हैं कि अभी गंगा नदी पर सहसवान में गंगा-महावा तटबंध के पास जमुनी पर काम चल रहा है, जहां पिछली बार बाढ़ ने काफी तबाही मचाई थी। उसहैत के गांव अस्मिया रफतपुर पर भी बाढ़ खंड की ओर से बचाव का काम जारी है। रामगंगा पर गोटिया, उरैना पुख्ता गांव के पास काम अभी पूरा नहीं हुआ है







शासन से आई टीम ने तटबंधों की मौजूदा स्थिति देखी



जिले में गंगा और रामगंगा नदी निकल रही हैं। इस कारण जिला प्रदेश में संवेदनशील जनपदों में शुमार है। ऐसे में शासन की ओर से गठित टीम ने जनपद में चल रहे कटान निरोधक कामों का जायजा लिया। टीम में मेरठ के मुख्य अभियंता (गंगा) ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, मेरठ के सिंचाई कार्य प्रथम मंडल के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र ने निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने गोटिया, उरैना पुख्ता में जाकर कटान को रोकने के लिए हो रहे कार्य का भी जायजा लिया।








जिले में कटान निरोधक काम लगभग पूरे हो चुके हैं। कुछ जगहों पर काम चल रहा है। एक सप्ताह में वह भी पूरा हो जाएगा। शासन से आई टीम ने भी निरीक्षण किया है, बाढ़ से किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने देंगे। -उमेश चंद्र, एक्सईएन बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed