फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five people including village head sent to jail in assault case

Budaun News: मारपीट के मामले में ग्राम प्रधान समेत पांच को जेल भेजा

Wed, 15 Nov 2023 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Five people including village head sent to jail in assault case
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के मुड़िया सतासी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों को जेल भेजा है। मंगलवार रात दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। लाठी-डंडे चलने से कई लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों और एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

ग्राम मुड़िया सतासी में मंगलवार रात प्रधान अवधेश और भगवान दास पक्ष में जबरदस्त मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार रात भगवानदास पक्ष के कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दे दी थी। इससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम जमानत करवाने के बाद वह गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ खूब मारपीट की। खूब लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। इसमें दोनों पक्षों के तिलक सिंह, सोमवती, भूपराम, हरप्रसाद, सुनीता, कांतिदेवी, विनोद और रेखा आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम प्रधान अवधेश ने भगवानदास, विनोद और रवेंद्र समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। तो वहीं भगवानदास ने ग्राम प्रधान, उसके भाई राजू और भूरेलाल समेत छह पर एफआईआर लिखाई। थाना पुलिस ने रात ही प्रधान, राजू, भूरेलाल, विनोद और रवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर उन्हें जेल भेज दिया गया। ग्राम प्रधान संगठन ने प्रधान को जेल भेजने का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed