फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five people died due to fever in ten days in Gadgaon

Budaun News: गदगांव में दस दिन में बुखार से पांच लोगों की मौत

Thu, 07 Sep 2023 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 07 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Five people died due to fever in ten days in Gadgaon
बिसौली। बुखार के साथ मलेरिया का प्रकोप तहसील क्षेत्र के गांव गदगांव में भी फैल गया हैं। गांव में बुखार के कारण पिछले दस दिन में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इन लोगों में से कुछ ने प्राइवेट लैब में अपनी जांच कराई थी।
विज्ञापन

नगर से करीब आठ किमी दूर गदगांव में घर-घर लोग बुखार, और मलेरिया से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कोई सरकारी चिकित्सालय नहीं है। लोग गांव में बैठे झोलाछापों से इलाज करवा रहे हैं। सुधार न होने पर बिसौली, चंदौसी और बरेली के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सात दिन पहले कलावती (60) पत्नी रामकुमार व रामवीर (8) पुत्र रामभरोसे की मृत्यु हो गई थी। मंगलवार को मुन्नीदेवी (40) पत्नी रामभरोसे, अनिकेत (8) पुत्र देशराज व सुमिता (16) पुत्री ओमकार कश्यप ने दम तोड़ दिया। सभी के परिवार वाले बुखार आने के बाद मौत होना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, इन लोगों में से कुछ ने प्राइवेट लैबों में अपनी जांच कराई थी, जिसमें कुछ को मलेरिया बताया गया था तो कुछ डेंगू प्रभावित मिले थे। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदगी के जगह-जगह ढेर लगे हुए हैं। सफाई व्यवस्था ठीक न होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं जिनसे बीमारियां फैल रही हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए ताकि बीमारियों से बचाव हो सके।


कई लोग बुखार से पीड़ित, सीएमओ ने किया दौरा
गांव में पांच लोगों की मौत और सौ से अधिक लोग बीमार पड़े हैं। इनमें 50 से ज्यादा लोग अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं तो कुछ झोलाछापों पर निर्भर हैं। गांव निवासी नेहा पुत्री शेरसिंह, आरती पत्नी कुलदीप, कलावती पत्नी हेतराम, दक्ष पुत्र हरिओम, मनीषा पुत्री हरिओम, गीता देवी पत्नी हरिओम आदि का शहर के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। कुछ बीमार लोग घर पर ही इलाज करवा रहे हैं। बुधवार को सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने भी टीम के साथ गांव का भ्रमण किया और मरीजों व उनके तीमारदारों से बात की। सीएमओ ने बताया कि गांव में बुखार के मरीज हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। प्रभावित गांवों में वह खुद टीम के साथ भ्रमण कर रहे हैं। कई गांवों में गंदगी की समस्या मिली है,जिसके बारे में डीपीआरओ को अवगत कराया जा रहा है। गांवों में स्वास्थ्य शिविर भी लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed