{"_id":"615b21d58ebc3e0a541230d1","slug":"five-months-old-infant-kidnapped-from-home-while-sleeping-with-mother-in-budaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: रात में बच्चे को दूध पिलाने उठी मां के उड़े होश, चारपाई से गायब था बगल में सो रहा पांच माह का मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: रात में बच्चे को दूध पिलाने उठी मां के उड़े होश, चारपाई से गायब था बगल में सो रहा पांच माह का मासूम
Mon, 04 Oct 2021 09:16 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:16 PM IST
सार
रात करीब 12 बजे कन्यावती अपने बेटे आयुष को दूध पिलाने के लिए उठीं। जैसे ही उनकी नजर चारपाई पर गई कि वह बेटे को गायब देखकर चौंक गई। उन्होंने तुरंत पति को उठाया। घर के अलावा आसपास के सभी जगहों पर बच्चे को खोजा गया लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया काजमपुर में रविवार रात नेमपाल के पांच माह के बेटे आयुष का घर से अपहरण हो गया। रात 12 बजे मां कन्यावती उसे दूध पिलाने के लिए उठी तब उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर सुबह पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कर ली है।
कल्लिया काजमपुर निवासी नेमपाल खेतीबाड़ी करके अपना परिवार चलाते हैं। उनका घर गांव के बाहर ही बना है। कच्चा मकान की चहारदीवारी भी छोटी है। रविवार रात नेमपाल और उनकी पत्नी कन्यावती अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। उनका पांच माह का बेटा आयुष कन्यावती के पास सो रहा था। जबकि बड़ा बेटा नेमपाल की चारपाई पर था।
रात करीब 12 बजे कन्यावती अपने बेटे आयुष को दूध पिलाने के लिए उठीं। जैसे ही उनकी नजर चारपाई पर गई कि वह बेटे को गायब देखकर चौंक गई। उन्होंने तुरंत पति को उठाया और बच्चे को तलाश किया। घर के अलावा उन्होंने बच्चे को आसपास तलाश कर लिया। कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सुबह एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह पहुंचे। बरेली से डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। पूरे गांव और आसपास खेतों में सर्च अभियान चलाया गया। इसके बावजूद बच्चे का पता नहीं चला। पुलिस ने नेमपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने कहा कि कुंवरगांव के कल्लिया काजमपुर से एक बच्चा लापता हुआ है। मामले में तहरीर के आधार पर अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बच्चे की तलाश की जा रही है।