फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five lakhs cheated in the name of getting ticket for Municipality President

Budaun News: नगर पालिका अध्यक्ष का टिकट दिलाने के नाम पर पांच लाख ठगे

Sun, 31 Dec 2023 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Five lakhs cheated in the name of getting ticket for Municipality President
दातागंज कोतवाली क्षेत्र का मामला, शिष्य ने गुरु के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज। कोतवाली इलाके में नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से टिकट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने अपने शिष्य से पांच लाख रुपये ठग लिए। अब पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा निवासी सुभाष मैथिल का कहना है कि वह पिछले दो दशकों से एक मठ के अनुयाई हैं। नगरीय निकाय चुनाव से पहले भी वहां गए थे। तब उन्होंने अपने गुरु को बताया कि वह नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस पर गुरु ने कहा कि उनके एक मंत्री से अच्छे संबंध हैं। वह उन्हें भाजपा से टिकट दिला देंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ अनुष्ठान भी कराने होंगे। जिस पर पांच लाख रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन

सुभाष का कहना है कि उन्होंने रुपये दिए पर उन्हें टिकट नहीं मिला। रुपये वापस मांगे तो गुरु ने इन्कार कर दिया। अब थक हारकर सुभाष मैथिल ने कोतवाली पुलिस, एसएसपी और मुख्यमंत्री से शिकायत की है। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इस संबंध में तहरीर आई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed