{"_id":"66834d82bc8001254a02c7e7","slug":"five-illegal-shops-demolished-in-bilsi-badaun-news-c-123-1-sbly1006-121516-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अवैध रूप से बनाईं पांच दुकानों पर चला बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अवैध रूप से बनाईं पांच दुकानों पर चला बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से खलबली
Tue, 02 Jul 2024 03:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 02 Jul 2024 03:54 PM IST
सार
बदायूं के बिल्सी कस्बा में कोर्ट के आदेश पर अवैध तरीके से बनाई गईं पांच दुकानों को ध्वस्त करा दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर ध्वस्त कराया गया अवैध निर्माण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिल्सी कस्बा के मोहल्ला संख्या तीन में मुख्य सड़क पर अवैध रूप से बनीं पांच दुकानों पर सोमवार को बुलडोजर चला। एसडीएम के आदेश पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
नगर पालिका परिषद की मोहल्ला संख्या तीन में स्थित अंदर नगर पालिका की जमीन पर मुहम्मद हुसैन सैफी ने अवैध रूप से पांच दुकानों का निर्माण कर लिया था। पालिका से कई साल मुकदमेबाजी चली। अदालत में दुकानों को अवैध करार दिया गया था। इसके बाद दुकान संचालक ने कमिश्नरी में शरण ली पर राहत नहीं मिली।
एसडीएम को इस संबंध में उचित निर्णय लेने के लिए निर्देश दिए गए थे। एसडीएम ने विगत 10 जून को नगर पालिका परिषद प्रशासन को दुकानें ध्वस्त करने के आदेश दिए। ईओ अनूप कुमार राय, नायब तहसीलदार मोहित कुमार ने पुलिस प्रशासन की देखरेख में सोमवार दोपहर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।