{"_id":"6a57dca2294031743f0a2488","slug":"five-accused-arrested-for-arson-and-stone-pelting-police-deployed-in-kadarchowk-village-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168476-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आगजनी-पथराव में पांच आरोपी गिरफ्तार, कादरचौक गांव में पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आगजनी-पथराव में पांच आरोपी गिरफ्तार, कादरचौक गांव में पुलिस तैनात
विज्ञापन
कादरचौक गांव में शांति व्यवस्था बबनाए रखने के लिए मौजूद पुलिस बल। संवाद
दहगंवा। नाधा पुलिस चौकी के सामने आगजनी और पुलिस पर पथराव कर उपद्रव करने के मामले में जरीफनगर थाना पुलिस ने पांच नामजद और 50 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ 19 धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। कादरचौक गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। दिनभर अधिकारी नजर बनाए रहे। इस दौरान गांव की गलियों में भी सन्नाटा रहा।
गांव कादरचौक में रविवार की रात शादी की दावत खाने के बाद कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में हरिओम की हत्या कर दी गई थी। पोस्टमॉर्टम होने के बाद परिजनों ने मंगलवार की शाम नाधा चौकी के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और धरना देकर परिजन बैठ गए। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी डीएम और एसएसपी को बुलाकर वार्ता करने की जिद पर अड़े थे।
देर रात अपनी मांगों को मनवाने को लेकर मृतक हरिओम के ममेरे भाई आकाश उर्फ राकेश ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की थी। इसी दौरान भीड़ में से कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बिगड़ रहे हालात पर काबू करने के लिए भीड़ को लाठियां भांजकर खदेड़ा था।
विज्ञापन
इधर, पुलिस ने उपद्रव करने के मामले में मोनू सिंह पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गुरेर थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद, आकाश उर्फ राकेश पुत्र विष्णु निवासी ग्राम रसूलपुर धतरा थाना हयातनगर जनपद सम्भल, विकास पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम सुनारी थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद, सचिन पुत्र रमेश निवासी ग्राम व थाना इस्लामनगर, बदायूं, अमित पुत्र बाली सिंह निवासी ग्राम मगदूमपुर थाना गुन्नौर जनपद संभल सहित 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। इसके साथ उपरोक्त आरोपियों को ही गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो लोहे की सरिया, एक लोहे का पाइप, एक डंडा और एक प्लास्टिक की बोतल व मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
नाथा चौकी में की तोड़फोड़, सरकारी वाहन के तोड़े शीशे : एसएसपी
एसएसपी अंकिता शर्मा की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि मंगलवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में शव रखकर नाधा चौकी के सामने सहसवान-नाधा मुख्य मार्ग पर रखा और मार्ग को अवरूद्ध कर जाम लगाया था। इससे एंबुलेंस एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए लोगों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने।
पांच घंटे जाम लगाने के बाद पुलिस पर दबाव बनाने के लिए सरकारी वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। उपद्रवी व्यक्तियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से लोहे के सरिये, पाइप व डंडे निकालकर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया। ईंट-पत्थर चलाए, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसी दौरान हरिओम के ममेरे भाई आकाश उर्फ राकेश ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास भी किया, जिसे तत्काल रोक उसकी जान बचाई। पुलिस टीम ने संयम एवं साहस का परिचय देते हुए न्यूनतम बल का प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया।
चौकी पर पथराव करने और आगजनी के मामले में पांच नामजद लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अज्ञात लोगों को वीडियोग्राफी के आधार पर चिह्नित किया जा रहा है। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अंकिता शर्मा, एसएसपी