फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five accounts of directors seized, property deed being cancelled

Budaun News: निदेशकों के पांच खाते सीज, संपत्ति का बैनामा कराया जा रहा निरस्त

Fri, 20 Jun 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Five accounts of directors seized, property deed being cancelled
बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड के निदेशकों शशिकांत और सूर्यकांत पर शिकंजा कसता जा रहा है। निदेशकों के बदायूं में चार और बरेली में एक बैंक खाता है। इन सभी खातों को सीज करा दिया गया है। साथ ही निदेशकों के प्लाट का बैनामा निरस्त कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

मीरा सराय स्थित अमर ज्योति कंपनी लिमिटेड का दफ्तर था। इस दफ्तर की जमीन का एक करोड़ रुपये से ज्यादा का सौदा हुआ था। इस जमीन को कंपनी के निदेशक ने प्रदीप जैन बेच दिया था। इसके लिए निदेशकों की ओर से प्रदीप जैन को बैनामा भी कर दिया गया था, लेकिन दाखिल खारिज नहीं हुआ था। पुलिस अब बैनामा को निरस्त करवाने की कार्रवाई कर रही है। इसके बाद इसे सीज किया जाएगा। वहीं, अभी तक की जांच में पता चला है कि निदेशक व उनके करीबियों के बरेली में यश बैंक और शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी व अन्य दो बैंकों में खाते हैं। इन खातों में रुपये की जानकारी पुलिस के पास नहीं है। हालांकि पुलिस ने इन खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

--
अब तक आ चुके हैं एक हजार शिकायती पत्र
कंपनी की ओर से निवेशकों के साथ किए गए धोखाधड़ी के मामले में सिविल लाइंस थाने में अभी तक एक हजार शिकायती पत्र आ चुके हैं। इन सभी को आरोपियों पर दर्ज चार मुकदमों में शामिल किया गया है। इसके अलावा अभी तक करीब 100 लोगों के विवेचक ने बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बारादरी थाने के संपर्क में है जिले की पुलिस
कंपनी निदेशकों का घर बरेली के बारादरी थानाक्षेत्र में है। उनकी धर-पकड़ के लिए सिविल लाइंस पुलिस बारादरी थाने के संपर्क में है। लगातार उसने मामले की जानकारी मांग रही है, ताकि संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की जा सके।
--
प्रदीप जैन ने दाखिल की हाईकोर्ट में याचिका

बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड के निदेशकों के साथ ही प्रदीप जैन पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि प्रदीप निदेशकों का सहयोगी है। एजेंटों ने साठगांठ कर जमीन का बैनामा कराया है। इस मामले में प्रदीप जैन ने बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में एफआईआर रद्द करने के लिए याचिका दाखिल की है। इससे पहले मंगलवार को कंपनी के मैनेजर अमित ने भी एफआईआर रद्द करने की याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की थी। दोनों ही मामलों में अभी सुनवाई नहीं हो सकी है।

--

सोमवार से अनशन पर बैठेंगे अधिवक्ता
निदेशकों की गिरफ्तारी न होने से निवेशकों और अधिवक्ताओं में नाराजगी है। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार तक गिरफ्तारी न होने पर उन्होंने अनशन करने बैठने की बात एसपी सिटी विजेंद्र कुमार को बताई है। एसोसिएशन के अधिवक्ता आरके सक्सेना ने बताया कि सोमवार से अनशन पर अधिवक्ता बैठेंगे।

---
निदेशकों के पांच खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी गई है। संपत्ति के बैनामा को निरस्त करने की कार्रवाई चल रही है। - विजेंद्र द्विवेदी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed