फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   First phase of rejuvenation of station completed, tickets available from new window

Budaun News: स्टेशन के कायाकल्प का पहला चरण पूरा, नई खिड़की से मिल रहे टिकट

Thu, 11 Apr 2024 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
First phase of rejuvenation of station completed, tickets available from new window
उझानी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहा रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। अत्याधुनिक टॉयलेट, प्लेटफार्म और बाउंड्री समेत दीवारों पर टाइल्स लगाने का काम पूरा होते ही आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग को नई खिड़की से यात्रियों को टिकट की सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम पिछले साल शुरू हुआ था। प्लेटफार्म के उच्चीकरण के साथ ही पूरे परिसर में जीर्णोंद्धार पिछले महीने हो जाना था, जो तकनीकी कारणों से नहीं हो पाया। 4.63 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे निर्माण कार्य के तहत अब तक अत्याधुनिक टॉयलेट, बाहरी बाउंड्री बनने के साथ ही कार्यालय परिसर के गेट की दीवारों पर टाइल्स भी लग चुके हैं।
विज्ञापन

पुराने मुख्य द्वार को बंद कर प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं। पार्किंग अभी पूरी तरह तैयार नहीं है, लेकिन तीन दिन पहले नई खिड़की से टिकट वितरण शुरू हो चुका है। पुरानी टिकट खिड़की के हॉल का अब प्लेटफार्म से निकास द्वार के रूप में इस्तेमाल होगा। रेलवे कर्मियों के मुताबिक- पूरी तरह कायाकल्प हो जाने में एक महीना और लगेगा। प्लेटफार्म पर अभी स्टील की बेंच और पेयजल को स्टैंड पोस्ट लगने भी बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उझानी स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काफी काम पूरा हो चुका है। नए हॉल में नई खिड़की से टिकट वितरण शुरू हो गया है। पुरानी विंडो बंद कर दी गई है। - केपी सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed