फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Firing between two parties, young man injured due to bullet shot

Budaun News: दो पक्षों में फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल

Mon, 02 Dec 2024 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Firing between two parties, young man injured due to bullet shot
दातागंज। थाना क्षेत्र के गांव आनंदापुर में एक बार फिर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में आमने-सामने गोलीबारी हुई। इसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि 12 दिन पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन


दातागंज थाना क्षेत्र के गांव आनंदापुर में 12 दिन पहले विश्राम व महेंद्र के बीच झगड़ा हो गया था। विश्राम पक्ष ने महेंद्र के साथ मारपीट कर दी थी। उसी दिन से दोनों ओर से रंजिश की आग सुलगने लगी। सोमवार शाम करीब चार बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले लाठी-डंडे चले, उसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। कई राउंड फायर हुए।
विज्ञापन

गोली लगने से विश्राम का भाई बिट्टू घायल हो गया। फायरिंग के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। किसी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस को देख दोनों पक्ष के लोग भाग निकले। पुलिस ने घायल बिट्टू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। गोली भी चलने की बात सामने आई है। एक युवक को गोली लगी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed