{"_id":"66f1eec7ccefd35242030d34","slug":"firing-at-chamunda-square-spread-panic-chaos-ensued-badaun-news-c-123-1-sbly1018-126373-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चामुंडा चौराहे पर फायरिंग कर फैलाई दहशत, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चामुंडा चौराहे पर फायरिंग कर फैलाई दहशत, मची अफरातफरी
विज्ञापन
चामुंडा चौक पर फायरिंग के बाद मची भगदड़।सीसीटीवी फुटेज
बदायूं। शहर के व्यस्तम चामुंडा चौराहे के पास पबजी खेलते समय सोमवार शाम को दो पक्षों में विवाद हो गया। दबंगाें ने फायरिंग कर दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। युवकों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
रविवार रात शहर के मोहल्ला जालंधरी सराय के रहने वाले चार युवकों की पबजी खेल को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर सोमवार शाम करीब छह बजे मोहल्ले के ही तीन लड़कों ने एक युवक पर जान से मारने की नीयत से दो फायर किए, लेकिन युवक ने भागकर जान बचा ली।
कुतरई के पूर्व प्रधान आसिफ ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे चामुंडा चौराहे के पास उनके बेटे के ऊपर फायरिंग कर दी गई। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पूरी रिकार्डिंग पुलिस को दी गई है। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह का कहना है कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।