फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fireworks market, business happening near the population

Budaun News: आतिशबाजी का बाजार... आबादी के पास हो रहा कारोबार

Sat, 04 Nov 2023 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fireworks market, business happening near the population
उझानी में आबदी क्षेत्र में चल रहीं पटाखों की दुकान। संवाद
उझानी। दिवाली नजदीक आते ही पटाखों का थोक कारोबार शुरू हो गया है। कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर हालांकि अग्निशमन संसाधन हैं, लेकिन पास ही आबादी होने से लोगों की जान पर खतरा मंडराने लगा है। ऐसा भी नहीं कि इन स्थानों पर पहली बार थोक केे प्रतिष्ठान खोले जाने का लाइसेंस मिला है। लाइसेंस पांच-छह साल पहले से जारी किए जाते रहे हैं, लेकिन तब इन इलाकों में आबादी नहीं थी, लेकिन अब इन इलाकों में बड़ी आबादी बसी है।
विज्ञापन


खासकर त्योहार के दिनों में पटाखों की थोक की दुकानें लगाने के लिए लाइसेंस जारी किए जाते हैं। लाइसेंस उन्हीं कारोबारियों को मिलते हैं, जो अपना प्रतिष्ठान आबादी से दूर, प्रतिष्ठान के आसपास आपात स्थिति में दमकल के पहुंचने को कम से कम छह मीटर चौड़ाई में सड़क और अग्निशमन के यंत्र रखने आदि का स्वीकृति पत्र सौंपते हैं। इसके बाद ही अग्निशमन और पुलिस विभाग के अफसर मौका मुआयना कर अपनी रिपोर्ट लगाते हैं। यहां भी थोक के कारोबारियों को लाइसेंस देने से पहले विभागीय स्तर की अभिलेखीय औपचारिकताओं को पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

इसके बाद भी महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि पटाखों के थोक के प्रतिष्ठानों के एक सौ मीटर के पास आबादी पर अफसरों ने गौर नहीं किया गया। मान लिया जाए कि इन स्थानों पर पहले लाइसेंस जारी हो चुके हैं, तब की स्थिति और मौजूदा हालात पर गौर करने की जरूरत महसूस क्यों नहीं की गई। जानकार बताते हैं कि आबादी पास में होने की स्थिति में पटाखों का कारोबार करने की अनुमित प्रदान नहीं की जा सकती। अगर मामूली चूक से भी कोई हादसा हुआ तो आसपास के गृहस्वामियों को जान माल का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------

रसूलपुर में हादसे के दौरान जा चुकी है सात लोगों की जान
पटाखों से जिले में एक दशक के दौरान हादसे तो तीन-चार स्थानों पर हो चुके हैं, लेकिन सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ककराला रोड पर रसूलपुर में वर्ष-2018 में जो हादसा हुआ, उसमें सात लोगों का जान गंवानी पड़ी थी। उस वक्त रसूलपुर के थोक कारोबारी के प्रतिष्ठान में आग लगने से धमाके हुए थे। थोक के प्रतिष्ठान में आग बुझाने के संसाधन पर्याप्त मात्रा में नहीं थे। दो दशक पहले उझानी में भी बड़ा हादसा हो चुका है। तब थोक कारोबार स्टेशन रोड बाजार में चल रहा था।
--------------------------------

- उझानी में जिन स्थानों पर पटाखों के थोक के कारोबार का लाइसेंस जारी हुआ है, वहां खासकर त्योहार से पहले प्रतिष्ठान खुलते रहे हैं। रही बात आबादी की तो इस पर भी गौर किया जा चुका है। दुकानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। - मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed