फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire on cold store operator, case filed against two people

Budaun News: कोल्ड स्टोर संचालक पर फायर, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 03 May 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fire on cold store operator, case filed against two people
बदायूं। कादरचौक थानाक्षेत्र में बाइक सवार दो लोगों ने कार सवार कोल्ड स्टोर संचालक पर फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गए और गोली कार लग गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अलापुर कस्बे के वार्ड एक निवासी परीक्षित भारद्वाज ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसका अलापुर में कोल्ड स्टोर व बर्फ खाना है। उसका व्यापार के सिलसिले बाहर आना-जाना रहता है। 27 अप्रैल को वह व्यापार के ही संबंध में अपनी कार से उसहैत से कादरचौक के रास्ते उझानी जा रहे थे। जब वह लभारी गांव के पास पहुंचे तो सामने से आए दो बाइक सवारों में से एक ने पिस्टल से उन पर दो फायर किए, जो खिड़की में लगे। साइड होकर कोल्ड स्टोर संचालक ने अपनी जान बचाई। कारतूस लगने से खिड़की के शीशे टूट गए। जब गाड़ी रोकी तो देखा कि उसहैत की तरफ बाइक सवार भाग निकले। घटना की सूचना अपने पिता और कादरचौक थाने को दी। कुछ ही देर में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। कोल्ड स्टोर संचालक ने बताया कि उनके पिता ने कुछ समय पहले अलापुर में एक खेत खरीदा था। वह खेत मिलन भारद्वाज पुत्र भूदेव के नजदीक था, जिसकी लेखपाल द्वारा नाप कराई गई। आरोप है कि मिलन ने नाप नहीं होने दी और पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। खेत की रंजिश को लेकर द्वेष मानते हुए मिलन ने उनको जान से मारने का प्रयास किया है। पुलिस ने मिलन व एक अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed