फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire broke out in the kitchen, woman's arm broke when she ran away

Budaun News: किचन में लगी आग, भागी तो महिला का हाथ टूटा

Sun, 22 Jun 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the kitchen, woman's arm broke when she ran away
रसोई घर के सामने खड़ी आनंदी जिनका भगदड़ में हाथ टूट गया।संवाद
दहगवां। खाना बनाते समय गैस चूल्हें में आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी और भगदड़ से गिरी एक महिला का हाथ टूट गया। एक घंटे बाद अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। आग में करीब 10 हजार का रसोई में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

ग्राम मालपुर ततेरा निवासी राजकुमार की पत्नी मीना शनिवार को सुबह खाना बना रहीं थी। तभी गैस चूल्हे से आग लग गई। वह चीखती हुईं भागीं। अचानक लगी आग से परिवार में हड़कंप मच गया। इस दौरान घर से निकलने की होड़ में मीना की सास आनंदी (55) गिर गईं और उनका एक हाथ टूट गया। वहां से गुजर रहे पंचायत सहायक मोहकम सिंह जो गैस का काम भी करते हैं। उन्होंने सरिया की सहायता से गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद किया। लेकिन किचन आग फैल गई थी। एक घंटे बाद वहां से पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में केवल रसाेई में रखा सामान ही जला। गनीमत रही घर में आग फैलने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आनंदी का हाथ टूट जाने पर नदायल के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed