फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire broke out due to short circuit in the private ward of women's hospital.

Budaun News: महिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Thu, 11 Apr 2024 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in the private ward of women's hospital.
महिला अस्पताल के प्राईवेट वार्ड कमरा नंबर 06 में लगी आग के बाद कमरे का हाल। संवाद
बदायूं। महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक प्राइवेट वार्ड में आग लग गई। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जब तक मौके पर पहुंचीं, तब तक आग पर कबू पा लिया गया। आग लगने पर मरीज बेड़ छोड़कर भागने लगे। पास के वार्ड में कई प्रसूताएं अपने बच्चों के साथ थीं, उनमें भी भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

आग लगने की खबर मिलने पर अस्पताल के कई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन आग बुझाने के यंत्र और बालू आदि न होने से तमाशबीन बने रहे। इसी बीच किसी ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। तब कहीं कर्मचारियों ने तीमारदारों की मदद से आग बुझाई। समय पर आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

अस्पताल में आग लगने का शोर सुनकर पास के वार्ड में भर्ती प्रसूताएं अपने बच्चों को लेकर बाहर निकल गईं। जिस प्राइवेट वार्ड में आग लगी थी, उसमें कोई मरीज भर्ती नहीं था। उसमें आग बुझाने के यंत्र भी नहीं थे। तीसरी मंजिल पर ही एसएनसीयू, केएमसी लाउंज, कंगारू मदर केयर लाउंज वार्ड हैं। इनमें करीब दो सौ महिलाएं व बच्चे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। प्राइवेट वार्ड के पास वाले वार्ड नंबर पांच और सात में मरीज भर्ती थे। फिलहाल किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। - डॉ. इंदुकांत वर्मा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed