फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire breaks out in mobile tower in Ganesh Colony; equipment gutted.

Budaun News: गणेश कॉलोनी में मोबाइल टावर में लगी आग, उपकरण जले

Sun, 04 Oct 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 04 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in mobile tower in Ganesh Colony; equipment gutted.
मोबाइल टॉवर के केविन रुम में जलती आग। स्त्रोत प्रत्यक्षदर्शी - फोटो : 1
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच की गणेश नगर कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में टावर के कंट्रोल रूम और उसमें लगी पूरी वायरिंग व उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। टावर से ऊंची लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची, इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सीओ आलोक सिद्धू ने ने बताया कि मोबाइल टावर में आग लगने के मामले की जांच की जा रही है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed