{"_id":"678eac51fa2cd412b900a6c5","slug":"fire-breaks-out-in-kiosk-cylinder-explodes-with-loud-bang-badaun-news-c-123-1-bdn1007-133050-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खोखे में लगी आग, तेज धमाके के साथ फटा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खोखे में लगी आग, तेज धमाके के साथ फटा सिलिंडर
Tue, 21 Jan 2025 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
मुजरिया के वितरोई चौराहे पर सिलिंडर फटने से जला खोखे का सामान। संवाद
मुजरिया। गांव बितरोई रोड पर सड़क किनारे एक खोखे में रखा सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। आग से खोखे में रखा सामान जल गया। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव फकीराबाद निवासी नेम सिंह का मुजरिया क्षेत्र के बितरोई रोड पर खोखा है। इसमें वह पकौड़ी एवं मिठाई बेचता है। सोमवार दोपहर को वह खोखा बंद करके किसी काम से उझानी गए थे। इसी बीच खोखा में किसी तरह आग लग गई। खोखे में आग की तेज लपटें निकलने लगी। मौके पर मौजूद दुकानदार एवं राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। लोगों को पता चला कि खोखे में सिलिंडर रखा है तो उनमें दहशत मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया। काफी देर तक लोग पानी की बौछार डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इसी दौरान तेज धमाके के साथ खोखे में रखा सिलिंडर फट गया। सूचना मिलने पर नेम सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।