फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR registered against Congress District President and Media In-charge.

Budaun News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 03 Oct 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 03 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against Congress District President and Media In-charge.
बदायूं। कांग्रेस में अंतर्कलह एफआईआर तक पहुंच गई। पार्टी के एक पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष अजीत यादव और मीडिया प्रभारी नवनीत यादव पर व्हाट्सएप ग्रुप पर फर्जी ऑडियो वायरल कर बदनामी करने का आरोप लगाते हुए थाना सिविल लाइन में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में दोनों पदाधिकारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के पदाधिकारी शफी अहमद पुत्र मोहम्मद वसीम निवासी कबूलपुरा ने बताया कि 27 सितंबर को सुबह 10:53 बजे एक ग्रुप में मीडिया प्रभारी नवनीत यादव की ओर से ऑडियो वायरल की गई। इस ग्रुप के एडमिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव हैं। उन्होंने कहा कि ऑडियो में उनकी आवाज को बनावटी तौर पर जोड़कर यह कहा जा रहा है कि मोरपाल प्रजापति को बदायूं कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने 12 लाख रुपये दिलवाए हैं, इसमें 6 लाख रुपये प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और दो लाख रुपये एआईसीसी ऑब्जर्वर राजपाल खरोला को दिए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

शेष रुपये प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भिजवाए जाने की बात ऑडियो में है। शिकायत में कहा गया है कि यह ऑडियो जिलाध्यक्ष अजीत यादव की ओर से वायरल कराकर पार्टी व शीर्ष नेताओं की बदनामी कराई जा रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी प्रकरण को लेकर 27 सितंबर को उनकी बात अजीत यादव से मोबाइल फोन पर हुई, इसमें उन्होंने वर्तमान जिलाध्यक्ष होने की बात कहते हुए मामले को रफा-दफा करने के लिए मोरपाल प्रजापति से पांच लाख रुपये दिलवाने को कहा, वरना पार्टी से निकलवाने की धमकी दी। विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर फोन कॉल काट दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed