फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR on three including couple in murder of teenager

Budaun News: किशोर की हत्या में दंपती समेत तीन पर एफआईआर

Thu, 23 Feb 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
FIR on three including couple in murder of teenager
बिसौली (बदायूं)। दिसौलीगंज में हुई 17 वर्षीय गनेश उर्फ ज्ञानेंद्र की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। परिवार वालों के अनुसार पुलिस ने एक और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अभी उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

सोमवार को दिसौलीगंज गांव में एक महिला के घर में गनेश उर्फ ज्ञानेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। महिला का कहना था कि किशोर उससे इकतरफा प्यार करता था। वह उससे मिलने घर आया था। वह समझाकर मंदिर चली गई थी। जब लौटकर आई तो किशोर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

मंगलवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें उसकी गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई। इस पर किशोर के पिता ने बुधवार सुबह कोतवाली पहुंचकर आरोपी पूनम और उसके पति संजीव समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। अभी उनसे पूछताछ चल रही है। बृहस्पतिवार तक पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed