फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR Filed Against Four Family Members for Beating a Woman

Budaun News: महिला की पिटाई में परिवार के चार लोगों पर एफआईआर

Wed, 18 Mar 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
FIR Filed Against Four Family Members for Beating a Woman
उझानी। कछला में महिला की पिटाई के मामले में पुलिस ने उसके देवरों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि चारों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई की।
विज्ञापन

पिटाई से घायल कछला में वार्ड नंबर- एक निवासी चंदा देवी पत्नी पान सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे उसके देवर संजीव, चरन सिंह, अजीत और चचिया ससुर प्रेमबाबू ने घरेलू विवाद में मारपीट की। आरोप है कि चंदा की पिटाई से पहले आरोपियों ने उसके कमरे की बिजली काट दी थी। इसकी शिकायत किए जाने पर ही आरोपी भड़क गए थे।
विज्ञापन

इसके विपरीत चंदा की चंदा के ससुर यादराम ने भी पुलिस से शिकायत की है। यादराम ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पान सिंह और पुत्रवधू चंदा ने कहासुनी के बाद उन्हें घेर लिया। चंदा और उसके पति ने यादराम और उनकी पत्नी भगवान देवी की पिटाई की। यादराम ने भगवान देवी की पिटाई का वीडियो भी पुलिस कर्मियों को दिखाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed