{"_id":"6196a6712b091a29484f7e4a","slug":"fir-against-warehouse-owner-and-watchman-badaun-news-bly4665921185","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम मालिक और चौकीदार के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम मालिक और चौकीदार के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। कस्बे के गोदाम से बरामद बाल पोषाहार के मामले में पुलिस ने गोदाम मालिक और उसके चौकीदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें चौकीदार मौके से पकड़ा गया था। जबकि गोदाम मालिक फरार बताया जा रहा है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने गोदाम को सील करा दिया है। इसकी जांच शुरू करा दी गई है।
मंगलवार रात एसडीएम ज्योति शर्मा ने कोतवाली पुलिस के साथ नजाकत मंसूरी के गोदाम पर छापा मारा था। उन्हें सूचना मिली थी कि नजाकत मंसूरी के गोदाम में भारी मात्रा में बाल पोषाहार लाया गया है। जब एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंचे तो पांच-छह मजदूर बाल पोषाहार को नई पैकिंग में भर रहे थे। एसडीएम और पुलिस को देखकर मजदूर भागने में कामयाब रहे। जबकि मौके से चौकीदार दिनेश कुमार मौर्या निवासी मदनजुड़ी पकड़ा गया। जब गोदाम में तलाशी ली गई तो यहां से 350 कट्टे बाल पोषाहार बरामद हुआ। उसके बाद तहसीलदार अरुण कुमार की देखरेख में गोदाम को सील कर दिया गया। इसकी तीन चाबियां अलग-अलग अधिकारियों को सौंपी गई हैं। इस संबंध में बाल विकास परियोजना के कर्मचारी भोलानाथ गंगवार ने गोदाम मालिक नजाकत मंसूूरी और चौकीदार दिनेश कुमार मौर्या के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (3) व (7) के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।