फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Finger stuck in bulb holder, father died due to electric shock and son got burnt

Budaun News: बल्ब के होल्डर में फंसी अंगुली, करंट से पिता की मौत और बेटा झुलसा

Thu, 26 Jun 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Finger stuck in bulb holder, father died due to electric shock and son got burnt
मुंशीलाल का फाइल फोटो।
उघैती। गांव ईखखेड़ा में बुधवार सुबह निर्माणाधीन घर की छत पर होल्डर से बल्ब निकलते समय करंट लगने से पिता की मौत हो गई। पिता को बचाने के प्रयास में बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। बेटे का चंदौसी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीण की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव ईखखेड़ा निवासी मुंशीलाल (49) पुत्र मानसिंह बुधवार सुबह अपने बेटे ओमपाल के साथ निर्माणाधीन घर की छत पर राजमिस्त्री से बाउंड्री की चिनाई करवा रहे थे। उन्होंने छत पर रात में रोशनी के लिए बल्ब लगा दिया था। सुबह के वक्त बल्ब जल रहा था। इस वजह से मुंशीलाल होल्डर से बल्ब निकल रहे थे। इसी बीच उनकी अंगुली बल्ब के होल्डर के अंदर चली गई। इससे उन्हें करंट का तेज झटका लगा और वह अचेत होकर छत पर गिर पड़े।
विज्ञापन

पिता को गिरता देख बेटा ओमपाल बचाने पहुंचा। होल्डर में मुंशीलाल की अंगुली फंसी थी। इससे बेटे को भी करंट का झटका लगा। इससे वह भी छत पर गिर गया। घटना होते ही चिनाई कर रहे राजमिस्त्री व मजदूरों ने चीख पुकार की। परिजन व ग्रामीणों दोनों को लेकर रूदायन सीएसची पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मुंशीलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां बेटे की हालत गंभीर है। इस हादसे से परिजनों में चीख पुकार मच गई।

मुंशीलाल का फाइल फोटो।

मुंशीलाल का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed