फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fighting for eight hours

मौत से आठ घंटे तक जूझने के बाद हार गई जिंदगी

Thu, 12 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 12 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
करीब आठ घंटे तक मौत से जूझने के बाद विजय सिंह यादव की मौत हो गई। उसने इलाज के दौरान बुधवार रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। विजय सिंह बुधवार को नलकूप के कुएं में ढांग गिरने से दब गया था। करीब चार घंटे के रेस्क्यू के बाद उसे जीवित निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

कादरचौक के विजय सिंह यादव (35) पुत्र मिश्रीलाल यादव का नलकूप कस्बे के पास ही है। बुधवार दोपहर विजय सिंह नलकूप के कुएं में बॉल ठीक करने उतरा था। वह करीब 20 फीट गहराई में था। इसी दौरान मिट्टी की ढांग गिर गई। विजय सिंह 20 फीट गहराई में दब गया। गांव के लोगों ने तुरंत ही उसे निकालने के लिए खोदाई शुरू कर दी। बाद में तहसीलदार राजेंद्र चौधरी और थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब चार घंटे के रेस्क्यू के बाद विजय सिंह को कुएं से जीवित निकाल लिया गया। उसे तुरंत ही इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। विजय सिंह करीब आठ घंटे तक मौत से जूझता रहा। आखिर रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। गुरुवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। उसके परिवार में कोहराम है। 
विज्ञापन


मिलेगा किसान दुर्घटना बीमा का लाभ
कादरचौक (ब्यूरो)। विजय सिंह को किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिलेगा। तहसील प्रशासन ने इसके लिए पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, यह भी जरूरी है कि किसान दुर्घटना बीमा योजना के लाभ के लिए विजय सिंह के नाम कुछ जमीन होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है कि विजय सिंह को इस बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed