फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fighting between people of two communities in Brahampur locality, many injured

Budaun News: ब्राहमपुर मोहल्ले में दो समुदाय के लोगों में मारपीट, कई घायल

Thu, 31 Aug 2023 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fighting between people of two communities in Brahampur locality, many injured
ब्राहमपुर मोहल्ले में तैनात पुलिस। संवाद
एक व्यक्ति को साइकिल लगने से हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर के ब्राहमपुर मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि पहले मारपीट हुई, बाद में पथराव किया गया, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए।
मामला ब्राहमपुर मोहल्ले में इमली चौक का है। बताया जा रहा है कि रात करीब आठ बजे मुस्लिम समुदाय का एक युवक ठेले पर खड़ा चाट खा रहा था। उसी दौरान दूसरे समुदाय का व्यक्ति साइकिल लेकर गुजरा। उसकी साइकिल युवक को लग गई, जिससे दोनों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। यह देखकर साइकिल सवार व्यक्ति की ओर से कई लाेग लाठी-डंडे लेकर आ गए।
विज्ञापन

ऐसे दूसरे पक्ष ने भी कई लोगों को बुला लिया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि पथराव भी हुआ। इसमें एक पक्ष के भोला, जगदीश समेत तीन और दूसरे पक्ष के भी दो-तीन लोग चोटिल हो गए। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों-बच्चों का विवाद था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट की है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed