फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fight with husband over liquor, married woman hanged herself

Budaun News: शराब को लेकर पति से हुआ झगड़ा, फंदे पर झूली विवाहिता

Thu, 31 Oct 2024 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 31 Oct 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Fight with husband over liquor, married woman hanged herself
नूरपुर पिनौनी। इस्लामनगर के गांव सागर सराय पतीसा में पति के शराब पीकर आए दिन झगड़ा करने से त्रस्त होकर विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। बुधवार की सुबह विवाहिता का शव घर के पड़ोस में लगे एक पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव सागर सराय पतीसा निवासी मुनेंद्र की शादी 10 साल पहले संभल के जुनावई थाना अंतर्गत गांव सुनवर सराय निवासी चंद्रवती के साथ हुई थी। मुनेंद्र शराब पीने का आदी था। आए दिन वह पत्नी से झगड़ा करता रहता था। मंगलवार की देर शाम भी पति-पत्नी में इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि झगड़े के बाद चंद्रवती घर से बाहर निकल गई और पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह जब ग्रामीणों ने विवाहिता का शव फंदे पर लटका देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। शव को फंदे से उतार कर परिजन घर ले गए। विवाहिता के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed