{"_id":"6ac7f4e3ecdcef58da0a768b","slug":"fever-outbreak-in-sarva-250-people-ill-badaun-news-c-123-1-sbly1001-174975-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सर्वा में बुखार का कहर, 250 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सर्वा में बुखार का कहर, 250 लोग बीमार
विज्ञापन
गांव में घर पर ड्रिप चढ़वाती महिला। संवाद
- फोटो : 1
बिसौली। क्षेत्र के गांव सर्वा में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। करीब 250 लोग बुखार से पीड़ित हैं, जबकि 30 लोगों में डेंगू की पुष्टि होने का दावा ग्रामीण कर रहे हैं। 50 से अधिक मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती बताए गए हैं। वहीं, करीब 20 मरीजों का गांव में ही उपचार चल रहा है। दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग के शिविर में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे गांव में बुखार की वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्राम प्रशासक ओमवीर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर दवाएं वितरित की थीं। उन्होंने गंदगी और जलभराव को गंभीर समस्या बताया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत और खबर प्रकाशित होने के बाद कुछ सफाई कर्मचारी पहुंचे, लेकिन कई गलियों में अब भी गंदगी और पानी भरा है।
ग्रामीणों के अनुसार, करीब 20 घरों में झोलाछाप मरीजों को ड्रिप लगा रहे हैं। कुछ स्थानों पर बेंच और चारपाई पर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण सोहन, सोनू ने जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने और लगभग एक जैसी दवाएं देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
दवा और जांच को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
बुखार से पीड़ित कमला देवी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए उनका रक्त का नमूना लिया। इसके बाद इंजेक्शन लगाया, जिससे उनकी तबीयत और बिगड़ गई। वीरपाल सिंह यादव ने बताया कि उनके घर में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य टीम द्वारा दी गई दवा खाने के बाद उल्टी शुरू हो गई। इसके बाद उन्हें नगर के निजी अस्पताल में उपचार कराना पड़ा। तब तबीयत में सुधार हुआ।
गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। सभी को जरूरत के अनुसार दवाएं दी जा रही हैं। बुखार पीड़ितों की हालत में अब काफी सुधार है। -डॉ. अरविंद वर्मा, एमओआईसी बिसौली
नैथू गांव में फिर निकले दो डेंगू पॉजिटिव
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जगत पिपरी, नैथू और सुरसैना में शिविर लगाए गए हैं। इन गांव में 127 मरीज देखे गए। इनमें 73 बुखार से पीड़ित मिले। वहीं 91 मरीजों के डेंगू की जांच कराई गई। इनमें नैथू गांव मेें दो डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। वहीं नैथू गांव में सर्वे के दौरान 106 घरों की जांच की गई। इनमें दो घरों में लार्वा धनात्मक मिला, जबकि 179 कंटेनर्स की जांच गई। इनमें दो लार्वा धनात्मक मिले। संवाद

गांव में घर पर ड्रिप चढ़वाती महिला। संवाद- फोटो : 1