फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fever is breaking the body... Patients suffering from cough are reaching the hospital

Budaun News: बुखार से टूट रहा बदन... खांसी से परेशान मरीज पहुंच रहे अस्पताल

Thu, 26 Feb 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 26 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fever is breaking the body... Patients suffering from cough are reaching the hospital
आपीडी कक्ष संख्या छह में मरीज को दवा लिखते डॉक्टर अलंकार सोलंकी । संवाद
बदायूं। सुबह-शाम गलन और दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है। अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या 20 फीसदी तक बढ़ी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते कुछ दिनों से मौसम में रोज बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार और सर्दी-खांसी से मरीज बेहाल पहुंच रहे हैं। मेडिसिन और बाल रोग विभाग में मरीजों की संख्या अधिक रही। बुधवार को जिला चिकित्सालय में 988 मरीजों ने चिकित्सीय परामर्श के लिए पर्चा बनवाया। ओपीडी में आए मरीजों को जांच के बाद दवा के साथ-साथ सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


फिजिशियन डॉ. अलंकार सोलंकी ने बताया कि मौसम परिवर्तित होने से सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार सहित वायरल बीमारी और पेट दर्द के मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। बीमारी से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। तीन दिनों तक बुखार बदन तोड़ रहा है। साथ ही लोग खांसी से परेशान हैं। इस तरह के दो सौ से अधिक मरीजों ने डॉक्टर को दिखाकर दवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिजीशियन डॉ. राजेश वर्मा का कहना है कि मौसम में बदलाव का असर दिख रहा है। बुखार के साथ लोगों का बदन टूट रहा है। उन्हें बचाव संबंधी सलाह दी जा रही है।
--------------------

क्या बोले मरीज
फोटो-02

तीन दिन से दवा खा रहे हैं लेकिन बुखार नहीं उतर रहा है। परेशान होकर जिला अस्पताल आए हैं। डॉक्टर ने देखकर दवा दी साथ ही ब्लड की जांच कराने को भी कहा। भवानी प्रसाद, मीरा सराय

फोटो-03

सिविल लाइंस के गांव खेड़ा नवादा से दवा लेने आए हैं। शुगर पहले से है, इसकी दवा चल रही है। दो दिन से बुखार ने शरीर को तोड़कर रख दिखा। बदन दर्द से फटा जा रहा है। खांसी से सांस सी फूल रही है।-चंपा देवी, खेड़ा नवादा

---

वायरल संक्रमण के लक्षण
-लगातार बुखार।
-गले में खराश।
-खांसी, छींक।
-बदन दर्द।
-सिरदर्द और कमजोरी।
-उल्टी और डायरिया।
सांस लेने में तकलीफ।

इन बातों का रखें ध्यान
-संतुलित आहार और पर्याप्त नींद लें।
-हाथों को साबुन से नियमित धोएं।
-जरूरत पड़ने पर मास्क पहनें।
-लक्षण आने पर चिकित्सक की सलाह लें।


कोट,
मौसम के बदलाव के चलते बुखार, खांसी के मरीजों की संख्या चार दिनों से बढ़ी है। अस्पताल में भरपूर दवा का स्टाक है। मरीजों को दवा के साथ ही ब्लड की जांच कराके स्वास्थ्य लाभ देने का काम डॉक्टर कर रहे हैं। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। -अमित वार्ष्णेय, सीएमएस, जिला अस्पताल

आपीडी कक्ष संख्या छह में मरीज को दवा लिखते डॉक्टर अलंकार सोलंकी । संवाद

आपीडी कक्ष संख्या छह में मरीज को दवा लिखते डॉक्टर अलंकार सोलंकी । संवाद

आपीडी कक्ष संख्या छह में मरीज को दवा लिखते डॉक्टर अलंकार सोलंकी । संवाद

आपीडी कक्ष संख्या छह में मरीज को दवा लिखते डॉक्टर अलंकार सोलंकी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed