फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fever

सालारपुर का मुड़िया, समरेर का कौर गांव फैल्सीपेरम की चपेट में

Sat, 18 Sep 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
fever
सालारपुर के गांव में रोगियों की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में मलेरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। सालारपुर ब्लॉक के मुड़िया और समरेर के गौर गांव को भी मलेरिया ने चपेट में ले लिया है। इन दोनों गांवों में जानलेवा फैल्सीपेरम मलेरिया के सात रोगी मिले हैं। शुक्रवार को जिले में 19 स्थानों पर कैंप लगाकर 1693 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कुल 27 लोगों को मलेरिया की पुष्टि हुई। इसमें फैल्सीपेरम मलेरिया के नौ रोगी निकले।
विज्ञापन

शुक्रवार को समरेर, सालारपुर, जगत, वजीरगंज, जगत, उझानी, म्याऊ और कादरचौक के 24 स्थानों पर हेल्थ कैंप लगाए गए। सालारपुर के मुड़िया में तीन और समरेर के कौर में फैल्सीपेरम मलेरिया के चार रोगी मिले। इसके अलावा मूसाझाग में एक और शहर के मोहल्ला शहवाजपुर में भी एक रोगी को फैल्सीपेरम मलेरिया की पुष्टि हुई है। सालारपुर ब्लॉक इस बार भी मलेरिया के लिहाज से सबसे ज्यादा संवेदनशील बना हुआ है। यहां अब तक मलेरिया और फैल्सीपेरम के सबसे ज्यादा रोगी मिले हैं। सितंबर के पहले सप्ताह में ही सालारपुर के गांव शेरगंज में फैल्सीपेरम मलेरिया के 24 से ज्यादा रोगी मिले थे। इसके बाद से स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग का ज्यादा फोकस समरेर ब्लॉक के गांवों पर है।
विज्ञापन

मलेरिया के छिटपुट मामले सामने आ रहे हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले मलेरिया नियंत्रण में है। अब तक डेंगू का कोई रोगी नहीं मिला है। जिले में बुखार से कोई मौत भी नहीं हुई है। मलेरिया की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed