{"_id":"65e216e52b95a01be00af480","slug":"female-lawyer-being-molested-while-going-from-police-station-to-court-badaun-news-c-123-1-sbly1004-114418-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: थाने से कचहरी जा रही महिला वकील से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: थाने से कचहरी जा रही महिला वकील से छेड़खानी
विज्ञापन
बदायूं। थाने से कचहरी जा रही महिला वकील के साथ स्कूटी सवार दो युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में दो खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता उझानी की रहने वाली महिला वकील का कहना है कि वह एक महिला मुवक्किल को लेकर महिला थाने गई थी लेकिन वहां एसओ नहीं मिलीं। वह अपने मुवक्किल को वहीं छोड़कर महिला थाने से नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग पहुंचीं तो वहां स्कूटी पर सवार बरेली के इज्जतनगर निवासी श्याम और रामपुर के मिलक निवासी विकास ने उन्हें रोका। उन्होंने तमंचा निकाला उसे जान से मारने की धमकी दी। उसका हाथ पकड़ लिया और मारपीट करने को उतारू हो गए। जब उसने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गौरव बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।