फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Female instructor left with her lover taking jewelry and cash worth 13 lakhs

Budaun News: 13 लाख के गहने और नकदी लेकर प्रेमी संग गई महिला अनुदेशक

Tue, 20 May 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Female instructor left with her lover taking jewelry and cash worth 13 lakhs
कादरचौक। क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल में तैनात अनुदेशक अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसके भाई ने प्रेमी और उसके माता-पिता प दो बहनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि अनुदेशक अपने घर से आठ लाख के जेवर और पांच लाख रुपये लेकर गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के संविलयन स्कूल में तैनात अनुदेशक का उसी गांव के सजातीय युवक से प्रेम प्रसंग था। पड़ोसी गांव से महिला अनुदेशक पढ़ाने आती थी। प्रेम प्रसंग का शक होने पर उसके परिजन स्कूल छोड़ने आते और साथ ले जाते थे। गत दिवस वह मौका पाकर अचानक गायब हो गई। अनुदेशक के भाई ने आरोप लगाया है कि प्रेमी उसे साथ ले गया। अनुदेशक अपने घर से आठ लाख के जेवर और पांच लाख की नकदी भी ले गई है। इस घटना को लेकर अनुदेशक के परिजनों ने प्रेमी के घर जाकर जानकारी ली तो उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। भाई की तहरीर के आधार पर प्रेमी फैसल, उसके माता-पिता और दो बहनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed