{"_id":"6ac15b64c0f61043260f582d","slug":"feeder-shifting-work-to-be-carried-out-at-the-electrical-substation-tomorrow-power-supply-will-remain-suspended-badaun-news-c-123-1-sbly1035-174604-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विद्युत उपकेंद्र में कल होगा फीडर शिफ्टिंग का कार्य, आपूर्ति रहेगी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विद्युत उपकेंद्र में कल होगा फीडर शिफ्टिंग का कार्य, आपूर्ति रहेगी ठप
Sun, 04 Oct 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
उझानी। विद्युत उपकेंद्र परिसर में फीडर शिफ्टिंग का काम सोमवार प्रात: 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इस दौरान शहरी इलाके की आपूर्ति करीब सात घंटे तक ठप रहेगी।
फीडर शिफ्टिंग का काम रविवार प्रात: से किया जाना था। इसके लिए स्थानीय स्तर जरूरी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई, लेकिन सार्वजनिक अवकाश की वजह नौकरीपेशा अधिकतर लोग घरेलू कामकाज में व्यस्त रहते हैं, यही कारण रहा कि रविवार की बजाय सोमवार को काम शुरू करने का निर्णय लिया गया। एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय ने बताया कि उपकेंद्र परिसर में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 11 फीडर हैं। इनमें शहरी पांच और ग्रामीण के छह फीडर से आपूर्ति की जाती है। शहरी फीडरों से करीब 15 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। इनमें व्यवसायिक उपभोक्ता अलग से हैं। ब्रेकडाउन से पहले उपभोक्ता पेयजल आदि की व्यवस्था पहले ही कर लें। ताकि विद्युत आपूर्ति के अभाव में सामान्य जनजीवन में ज्यादा प्रभाव न पड़े।