फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman commits suicide after being beaten by drunken husband in Budaun

Budaun News: शराबी पति आए दिन करता था पिटाई, पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 17 Oct 2023 05:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 17 Oct 2023 05:29 PM IST
सार

बदायूं के कस्बा अलापुर में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष का आरोप है कि विवाहिता का पति शराबी है। वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। 

विज्ञापन
woman commits suicide after being beaten by drunken husband in Budaun
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कस्बा अलापुर के वार्ड नंबर नौ में रविवार शाम 34 वर्षीय विवाहिता सुमन ने फंदे से लटककर जान दे दी। मायके वालों का आरोप है कि उसका पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था, जिससे सुमन काफी तंग आ चुकी थी। उसके भाई ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर निवासी रामवीर और अनुज ने बताया कि उनकी बहन सुमन की शादी कस्बा निवासी अवधेश से हुई थी। उनकी बहन के तीन बच्चे (दो बेटियां और एक बेटा) है। अवधेश रोजाना शराब पीकर सुमन के साथ गालीगलौज व मारपीट करते थे। इस कारण वह कई बार आत्महत्या करने की बात हमसे कह चुकी थी लेकिन हमारे समझाने और बच्चों के खातिर कदम नहीं उठाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: पांच साल की बच्ची से दरिंदगी, चीज दिलाने के बहाने ले गया युवक, पड़ोस के घर में किया दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम अवधेश ने नशे में धुत होकर सुमन के साथ काफी मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर काफी चोटें भी आईं। बच्चे अपनी मां को बचाने के लिए चीखते रहे। शाम को सुमन ने अपने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। पड़ोसियों ने सुमन की मौत की सूचना उन्हें दी। हालांकि, भाइयों ने सुमन की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed