फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Faults made people suffer in the humid heat, seven lakh people shed sweat

Budaun News: उमस भरी गर्मी में फॉल्टों ने किया बेहाल, सात लाख लोगों ने बहाया पसीना

Tue, 16 Jul 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 16 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Faults made people suffer in the humid heat, seven lakh people shed sweat
बिजली को लेकर प्रदर्शन करते मई बसई के लोग। संवाद
बदायूं। बिजली व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग हिस्सों में फाॅल्ट और ट्रिपिंग ने सात लाख लोगों का पसीना बहाया। शहर के चौबे मोहल्ला में बिजली लाइन में रविवार रात करीब 12 बजे फाॅल्ट हुआ। सोमवार शाम तक आपूर्ति नहीं मिल सकी है। पांच हजार लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

दिनभर बार-बार ट्रिपिंग से शहर के तीन लाख लोग पसीना बहाते रहे। मई गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को अभियंता नहीं बदलवा सके। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। दातागंज क्षेत्र के गांव नवादा बदन में ट्रांसफार्मर खराब होने से चार हजार लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने ठीक कराने की मांग करते हुए डीएम को पत्र भेजा है। बिल्सी में बिजली लाइन का तार टूटने से पांच घंटे तक लोग पसीना बहाने को मजबूर रहे। देहात क्षेत्र में करीब चार लाख लोग परेशान रहे। उघैती में अघोषित कटौती से 50 हजार लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन


चौबे मोहल्ले में 18 घंटे से बिजली गुल
सिलहरी। शहर के चौबे मोहल्ले में रात 12 बजे बिजली लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे बिजली गुल हो गई। 18 घंटे से मोहल्ले में अंधेरा है। वहीं लोग गर्मी की उमस से बेहाल हैं। रात को लोग छतों पर बैठकर समय गुजारते रहे। दिन भर गर्मी से बच्चों का बुरा हाल हो गया। देर शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार लोग झेल रहे बिजली विभाग की मार
उघैती। सब स्टेशन से 18 घंटे बिजली देने का आदेश ग्रामीण क्षेत्र को है। सोमवार को मात्र छह से सात घंटे ही बिजली मिल सकी है। दिन भर ट्रिपिंग और बिजली कटाैती में बीत रहा है। हर रोज क्षेत्र के 40 गांव के करीब 50 हजार लोग पसीना बहाने को मजबूर हो रहे हैं। उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है।


बिसौली के मई गांव में नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर, किया प्रदर्शन
बिसौली। शिकायत के पांच दिन बाद भी मई गांव में अभियंता ट्रांसफार्मर नहीं बदलवा पाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कर्मचारी लगातार लापरवाही करते आ रहे हैं। आधे गांव को बिजली सप्लाई ही नहीं मिल पा रही है। सिलसिला लगातार दो साल से चला आ रहा है। शासन के निर्देशों को पलीता लगाने का काम बिजली विभाग के कर्मचारी करते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर जमकर प्रदर्शन किया है। बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed