फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father lodged report of dowry harassment against three people in Badaun

इंतजार करती रही दुल्हन: शादीशुदा निकला बड़ा भाई, छोटे से तय हुआ रिश्ता, पर वो बरात नहीं लाया; दिल के अरमां...

Thu, 13 Jul 2023 11:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Jul 2023 11:55 AM IST
सार

बदायूं में अजब मामला सामने आया है। शादीशुदा युवक ने दूसरा निकाह करने के लिए रिश्ता तय कर लिया। जब लड़की पक्ष को पता चला तो सबके होश उड़ गए। पंचायत हुई, जिसमें युवक के छोटे भाई से लड़की का रिश्ता तय कर दिया गया, लेकिन वो बरात लेकर नहीं आया। 

विज्ञापन
Father lodged report of dowry harassment against three people in Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव थाना इलाके में पहले बड़े भाई का रिश्ता तय हुआ। उसके शादीशुदा होने की बात सामने आने पर रिश्तेदारों ने छोटे भाई के साथ लड़की का रिश्ता तय कर दिया। अब परिवार वालों ने इतना दहेज मांगा कि लड़की वाले नहीं दे सके। ऐसे में छोटा भाई भी बरात लेकर नहीं आया।
विज्ञापन


लड़की के पिता ने दो भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव फुलवाय निवासी अशफाक ने कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव भैंसामई निवासी तारिक, उसके बड़े भाई मोहम्मद कय्यूम और मां साबिरा बेगम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- 'सिंघम स्टाइल' पड़ा भारी: पुलिसकर्मी ने सोशल मीडिया पर डाली यह तस्वीर, सच जानकर अफसर रह गए हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन


अशफाक का आरोप है कि उन्होंने आठ माह पहले मोहम्मद कय्यूम के साथ अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। जिसमें 50 ग्राम सोना, तीन लाख रुपये, 36 जोड़ी कपड़े दिए थे। रिश्ता तय करने के दौरान अन्य इंतजाम में भी में उसके पचास हजार रुपये खर्च हो गए थे। 10 जुलाई को बरात आनी थी।

ये भी पढ़ें- अस्पताल में अश्लीलता: महिला एलटी के साथ डॉक्टर ने की शर्मनाक हरकत; CMO ने हटाया, आवास खाली करने के आदेश

कुछ दिन पहले उसे पता चला कि कय्यूम शादीशुदा है और उस पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी चल रहा था। इसको लेकर पंचायत हुई। बाद में सहमति से कय्यूम के छोटे भाई तारिक से रिश्ता तय कर दिया गया। परिवार वालों ने शादी के कार्ड बांट दिए।

इसी दौरान लड़के ने बाइक, ट्रैक्टर और पांच लाख रुपये की मांग कर दी। अशफाक ने बताया कि उन्होंने बाइक खरीद ली लेकिन ट्रैक्टर और रुपये देने की क्षमता नहीं है। इससे तारिक 10 जुलाई को बरात लेकर नहीं पहुंचा। तैयारियां धरी की धरी रह गईं। अब उन्होंने दोनों भाइयों और उनकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed