फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father-in-law dies after being crushed by a truck full of straw, son-in-law's legs amputated

भूसा भरे ट्रक से कुचलकर ससुर की मौत, दामाद के पैर कटे

Sun, 03 Oct 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law dies after being crushed by a truck full of straw, son-in-law's legs amputated
उसावां (बदायूं)। हजरतपुर इलाके में भूसा भरे ट्रक से कुचलकर ससुर की मौत हो गई। जबकि उनके दामाद के दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को मंगाकर दोनों को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद दामाद को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से उन्हें हायरसेंटर रेफर कर दिया गया है। ससुर के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार शाम करीब छह बजे हुआ। उस वक्त हरदोई जिले के थाना गुड़सा के गांव मरसा निवासी बलवीर (45) और हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव लभारी निवासी ओमवीर (35) बाइक से रिश्तेदारी से लभारी गांव लौट रहे थे। बताते हैं कि ओमवीर बाइक चला रहे थे लेकिन हेलमेट कोई नहीं लगाए था। उनकी बाइक लभारी गांव के मोड़ पर पहुंची थी कि तभी पीछे से आए भूसा लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों ट्रक के अगले हिस्से में फंस गए। ये देखकर ड्राइवर ट्रक रोक कर मौके से फरार हो गया। जब राहगीरों ने ये हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत जेसीबी को बुलाया। जैसे-तैसे दोनों लोगों को ट्रक के नीचे से बाहर निकलवाया। तब तक बलवीर की मौत हो गई। ओमवीर के दोनों पैर कट गए थे। पुलिस ने हालत देखकर ओमवीर को जिला अस्पताल भेज दिया है। जहां उन्हें हायरसेंटर बरेली रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि बलवीर ओमवीर के मामा ससुर थे। वह कुछ दिन पहले ही अपने भांजी दामाद के घर आए थे। तभी से वह अपनी भांजी के ही घर रुके थे। उनके परिवार वालों को सूचना दे दी है। वह बदायूं के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed