फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father-in-law accused of having evil intentions, dowry harassment report filed against husband and five others

Budaun News: ससुर पर गलत नजर रखने का आरोप, पति समेत पांच पर दहेज उत्पी़ड़न की रिपोर्ट

Fri, 08 Aug 2025 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law accused of having evil intentions, dowry harassment report filed against husband and five others
बदायूं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत का संज्ञान लेकर जरीफनगर पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता का आरोप है कि ससुर उस पर गलत नजर रखता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जरीफनगर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार साल पहले उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले के लालकुआं निवासी रामकुमार के साथ हुई थी। मां ने शादी में अपनी पांच बीघा जमीन बेचकर 20 लाख रुपये खर्च किए थे। फिर भी दहेज से पति रामकुमार, ससुर पप्पू शर्मा, सास रंजू देवी, देवर जगमोहन, ननद मुस्कान खुश नहीं थे। वह उसकी मां का एक मकान अपने नाम कराने की मांग करते थे। असमर्थता जताने पर गाली गलौज व प्रताड़ित करते थे। पांच जून को उसके साथ मारपीट की गई। मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया। आरोप है कि ससुर उस पर गलत नजर रखता था। मारपीट की रात ससुर ने उसे गलत इरादे से पकड़ लिया था। इसके बाद आरोपियों ने उसे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। उसने 14 जून को आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed