{"_id":"6845d309e274178f2b0d6da7","slug":"father-and-daughter-trapped-in-the-front-part-of-the-car-badaun-news-c-123-1-sbly1035-140821-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कार के अगले हिस्से में फंसे पिता-पुत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कार के अगले हिस्से में फंसे पिता-पुत्री
विज्ञापन
उझानी। बदायूं मार्ग पर एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के सामने शनिवार रात 10 बजे तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक सवार पिता-पुत्री को चपेट में ले लिया। दोनों कार के अगले हिस्से में फंस गए। चालक उन्हें ढाई मीटर तक खींचता ले गया। इसके बाद वह खुद भाग गया। पिता-पुत्री को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामालदेव निवासी कुंवरपाल (50) अपनी बेटी मिथलेश (22) की बाइक से बदायूं से लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से कार ने चपेट में ले लिया। इस वजह से कार के अगले हिस्से में फंसकर पिता-पुत्री काफी दूर तक घिसटते चले गए। यह देख बाइक सवारों ने कार का पीछा किया, लेकिन कुछ दूरी के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल पिता-पुत्री को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। संवाद