फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fast bike slips on Wazirganj road, youth dies

वजीरगंज रोड पर तेज बाइक फिसली,युवक की मौत

Mon, 26 Jul 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fast bike slips on Wazirganj road, youth dies
बिल्सी। वजीरगंज-बिल्सी मार्ग अंबियापुर के पास सरकारी नलकूप के पास बाइक फिसल गई। इससे सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने के थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना उघैती के गांव खंडुआ निवासी प्रेमसिंह (25) पुत्र हरीशंकर रविवार दोपहर वजीरगंज की ओर से अपनी बाइक से गांव जाने के लिए लौट रहा था। तभी वजीरगंज-बिल्सी मार्ग अंबियापुर के पास सरकारी नलकूप संख्या 22 के पास आते ही उसकी बाइक फिसल गई। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार उस समय काफी ज्यादा थी। इससे प्रेमसिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां उसकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को शव भेजा है। बताते हैं कि युवक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने प्रेमसिंह के परिवार के लोगों को सूचना देकर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed