फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farrukhabad's SOG reached the jeweler's place, causing a stir

Budaun News: सराफ के यहां पहुंची फर्रुखाबाद की एसओजी, मची खलबली

Thu, 06 Mar 2025 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad's SOG reached the jeweler's place, causing a stir
बदायूं। शहर के सराफा बाजार में बुधवार शाम फर्रुखाबाद की एसओजी ने एक सर्राफ के यहां दबिश दी। दबिश के दौरान एसओजी ने सर्राफ से लंबी पूछताछ की। इसके बाद टीम लौट गई। एसओजी की दबिश से सराफा बाजार में खलबली मची रही।
विज्ञापन

बुधवार शाम फर्रुखाबाद की एसओजी सदर कोतवाली पहुंची। यहां आमद कराने के बाद कोतवाली पुलिस को साथ लेकर एसओजी शहर के सराफा बाजार में एक दुकान पर पहुंची। दूसरे जिले की एसओजी के आने पर सराफा व्यवसायियों में खलबली मच गई। कुछ सराफ व्यापारियों ने दुकानों के शटर बंद कर दिए।
विज्ञापन

वहीं, एसओजी ने करीब 20 मिनट तक एकांत में एक सराफा व्यवसायी से पूछताछ की। इसमें स्थानीय पुलिस का भी दखल नहीं होने दिया। इसके बाद एसओजी बगैर किसी कार्रवाई के फर्रुखाबाद लौट गई। चर्चा है कि सराफा व्यवसायी ने चोरी के जेवर खरीदे थे। चोरों के पकड़े जाने पर सराफ का नाम सामने आया। इस आधार पर एसओजी टीम छानबीन करने यहां पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली प्रभारी एवं क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि फर्रुखाबाद की एसओजी एक सर्राफ की दुकान पर पहुंची थी। व्यापारी से पूछताछ के बाद टीम लौट गई। टीम के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed