{"_id":"61c8aa40b007f537b363065f","slug":"farmers-will-be-able-to-fill-online-declaration-form-till-31-badaun-news-bly470492365","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन घोषणा पत्र 31 तक भर सकेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन घोषणा पत्र 31 तक भर सकेंगे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गन्ना विभाग की वेबसाइट का सर्वर धीमा चलने समेत जानकारी के अभाव की वजह से कई किसान अब तक ऑनलाइन घोषणा पत्र नहीं भर सके हैं। इसको देखते हुए गन्ना आयुक्त ने अब घोषणा पत्र भरने की तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। अगर घोषणा पत्र नहीं भरा तो गन्ना किसानों का एसएमएस गन्ना पर्ची नहीं मिलेगी। साथ ही अन्य सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिलेगा।
प्रदेश सरकार की ओर से काम में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से अधिकतर चीजें ऑनलाइन की गई हैं। इसी तर्ज पर गन्ना विभाग ने भी अधिकतर चीजों को ऑनलाइन कर दिया है। जिससे किसानों को कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े। इसी क्रम में गन्ना विभाग अब किसानों से ऑनलाइन घोषणा पत्र भी भरवा रहा है, अंतिम तिथि निकलने के बाद भी जिला समेत प्रदेश के अन्य कई जनपदों में अभी कई किसानों की ओर से घोषणा पत्र नहीं भरे जा सके हैं। इसको ध्यान में रखते हुए गन्ना विभाग की ओर से ऑनलाइन घोषणा पत्र जमा करने की अंतिम तिथि में परिवर्तन करते हुए 31 दिसंबर कर दिया गया है। पहले यह तिथि 25 दिसंबर थी। जिला गन्ना अधिकारी रामकिशन ने बताया कि ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने के बाद गन्ना किसानों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से गन्ने की पर्ची, सामान्य व उपज बढ़ोतरी, अतिरिक्त सट्टा आदि की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। संवाद