{"_id":"59243e444f1c1bd33c535a97","slug":"farmers-release-on-medical-college-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज गेट पर किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज गेट पर किसानों का धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
Updated Wed, 24 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
धरना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज गेट पर किसानों की ओर से चल रहा धरना मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी में भी किसान डटे रहे।
धरना स्थल पर भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठौर ने कहा कि किसानों के साथ छल किया गया है। किसानों की जो मांगें हैं, वे जायज हैं। भूमि देने वालों को रोजगार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद मेडिकल कॉलेज, नहर एवं बाईपास के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण न करके बेनामा कराकर किसानों के साथ बड़ा धोखा किया गया है। किसानों का धरना 20 मई से चल रहा है लेकिन अब तक किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली। धरना स्थल पर अमित कुमार सिंह, हरिओम, भारत सिंह, छोटे लाल, महेंद्र, गंगाराम, झम्मन लाल, राजवीर, अजित, कैलाश, प्रमोद, धनपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, जितेश एन लाल आदि मौजूद रहे।