{"_id":"690662ae65c326d57e0125f6","slug":"farmers-protest-against-cold-storage-operator-demand-action-badaun-news-c-123-1-sbly1018-150060-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कोल्ड स्टोर संचालक के खिलाफ किसानों का हंगामा, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कोल्ड स्टोर संचालक के खिलाफ किसानों का हंगामा, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
बिनावर थाने पर खड़े किसान। संवाद
- फोटो : katra news
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव सिकड़ोरी के सैकड़ों किसानों ने शनिवार को थाने पर हंगामा किया। पुलिस से आरोपी कोल्ड स्टोरेज संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसानों का आरोप है कि उनके डेढ़ करोड़ रुपये के 35 हजार आलू के बोरे कोल्ड स्टोर संचालक ने हड़प लिए हैं। उधर, पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई किए जाने का किसानों को आश्वासन दिया है।
ग्राम सिकरोड़ी निवासी किसान भूरे पुत्र जगदीश समेत सैकड़ों किसान शनिवार को थाने पहुंच गए। देखते ही देखते किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसान भूरे ने पुलिस को बताया कि उसके लगभग 475 बोरा आलू कोल्ड स्टोर में रखे हुए थे। इसी तरह सुशील कुमार, शुभम, गजेन्द्र सिंह, इशाक पुत्र भबखन, छोटे पुत्र अल्ली, राकेश पुत्र हसराम, यूनुस पुत्र साबिर, शाकिर पुत्र अब्दुल सईद, जितेन्द्र निषाद, सत्यप्रकाश, तेजपाल, श्यामपाल, बैनुद्दीन, नवाब अली, नाजिश पुत्र इस्लाम, सानी पुत्र रामस्वरूप, मध्य पुत्र जसवंत, रिजवान आदि किसानों ने आलू से भरे 35 हजार कट्टे कोल्ड स्टोर में रखवाए थे, जिन्हें देने से अब कोल्ड स्टोर संचालक मना कर रहा है।
पुलिस ने कोल्ड स्टोर संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि कोल्ड स्टोर संचालक से पूछताछ की जा रही है। अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बिनावर थाने पर खड़े किसान। संवाद- फोटो : katra news
विज्ञापन