फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers' Jail Bharo movement on 21st

Budaun News: किसानों का जेल भरो आंदोलन 21 को

Fri, 18 Oct 2024 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers' Jail Bharo movement on 21st
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने 21 अक्तूबर को हाेने वाले जेल भरो आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को गांव-गांव पंचायत कर किसानों को आने का निमंत्रण दिया। जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंखधर ने बताया कि टीमें गांव-गांव घूमकर किसानों को जागरूक कर रहीं हैं।
विज्ञापन


बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर 21 अक्तूबर को धरना-प्रदर्शन कर जेल भरो आंदोलन प्रस्तावित है। किसानों से जबरन कर्ज वसूली कर जुल्म किया जा रहा है। किसानों के साथ जिस तरह बैंक कर्मी और तहसील कर्मियों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिल्सी, बिसौली क्षेत्र में रमाशंकर शंखधार, मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने दर्जनों गांव में घूमकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील किसानों से की। संवाद
विज्ञापन



किसानों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त



बिसौली। गांव जाफरपुर में संगठन विस्तार व क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत हुई।



किसान जागृति पंचायत के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान समय में किसान संगठन एक मात्र किसानों का भला चाह रहा है। कोई भी किसानों के हित की बात नहीं कर रहा है। जब संगठन मजबूत होगा, तभी किसान मजबूत होगा। 21 अक्तूबर को समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर आंदोलन होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार, युवा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार, उदयवीर सिंह, हाजी अजीम सिद्दीकी, चौधरी सौदान सिंह, सुशील शर्मा, मुकेश भदौरिया, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed