फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer shot dead in a dispute over fencing

Budaun News: मेड़बंदी के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या

Thu, 06 Nov 2025 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead in a dispute over fencing
घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद
उसावां (बदायूं)। खेत पर बैठे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद आरोपी भाग निकले। परिजनों ने शव खेत से उठने नहीं दिया है। उनका कहना है कि परौर थाना पुलिस व अधिकारियों के आने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वह शव को उठने देंगे।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड-4 निवासी अरवेश यादव (38) पुत्र सिपट्टर बुधवार को बाजरा के पूले बांधने की कहकर खेत पर गए थे। बताया गया है कि शाम 4:45 बजे वह अपने चाचा के ट्यूबवेल पर बैठा था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनको गोली मार दी। गोली मारने के पीछे मेड़बंदी विवाद सामने आ रहा है। घटनास्थल शाहजहांपुर जिले में पड़ता है। मौके पर बदायूं व शाहजहांपुर दोनों जिलों की पुलिस पहुंची है।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर आ गए। उन्होंने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रोते-बिलाखते परिजन खेत पर पहुंच गए। उसावां इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए व जांच शुरू की। परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना व कस्बा उसावां के वार्ड नंबर चार निवासी अरवेश खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। परिजनों का आरोप है कि खेत के बराबर में मोहल्ले के लोगों के भी खेत हैं। मेड़ काटने को लेकर सुबह में दोनों में कहासुनी हाे गई थी। चाचा हरवेश ने बताया कि वह कुछ ही दूरी पर ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे। जैसे ही गोली चलने की आवाज हुई वह ट्रैक्टर छोड़कर मौके की ओर भागे।
उन्होंने तीन लोगों को भागते हुए देखा, लेकिन वह पहचान नहीं सके। मेड़ विवाद ही हत्या की वजह बताई जा रही है। परिजनों ने शव खेत से उठने नहीं दिया है। उनका कहना है कि परौर थाना पुलिस व अधिकारियों के आने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वह शव को उठने देंगे।

छह भाइयों में तीसरे नंबर का था अरवेश
अरवेश यादव छह भाई थे। वह तीसरे नंबर का था। उसके पांच बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा नौ साल का है। उसकी मौत के बाद से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एसपी सिटी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, सीओ दातागंज केके तिवारी इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल शाहजहांपुर के थाना परौर का होने की वजह से पुलिस कार्रवाई वहीं होगी।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल शाहजहांपुर जिले का है। वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी। फिलहाल, एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद

घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed