फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer lost his life due to electric shock, blocked the road by keeping his dead body in protest

Budaun News: करंट लगने से किसान की जान गई, विरोध में शव रखकर लगाया जाम

Tue, 13 Feb 2024 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer lost his life due to electric shock, blocked the road by keeping his dead body in protest
किसान की मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद
दातागंज (बदायूं)। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बघौरा में खेत के चारों ओर की गई तारबाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से किसान हाकिम (28) की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार सुबह हजरतपुर-म्याऊ मार्ग पर सेटाडांडी गांव के नजदीक जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने तारबाढ़ कराने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

ग्राम बघौरा निवासी हाकिम पुत्र सोहनपाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक हाकिम रविवार रात अपने खेत पर फसल की सिंचाई करने गए। उनके खेत के बराबर खेत मालिक ने खेत की तारबाढ़ करा रखी है और रोजाना उसमें रात को करंट प्रवाहित कर देता है। इसकी जानकारी हाकिम को नहीं थी। रविवार रात में जब वह अपने खेत में सिंचाई के लिए जा रहे थे तो तारबाढ़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए और वहीं गिर गए। बाद में कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जब सुबह वह अपने घर नहीं पहुंचे तो परिवार वाले उन्हें तलाश करते हुए वहां गए। जहां खेत में किसान का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। परिवार वालों ने खेत खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब कार्रवाई नहीं हुई तो परिजनों और ग्रामीणों ने हजरतपुर-म्याऊ रोड पर सेटाडांडी गांव के नजदीक शव रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए। तब कहीं किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। इंस्पेक्टर राजित राम ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed