{"_id":"692b31189a07343a9301bf70","slug":"farmer-injured-by-spear-dies-during-treatment-badaun-news-c-123-1-bdn1036-151861-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाला लगने से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाला लगने से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
मृतक- चंद्रपाल- फाइल फोटो
बिनावर। बच्चों-बच्चों के विवाद में भाला लगने से घायल हुए 62 वर्षीय किसान चंद्रपाल की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। बीते आठ अगस्त को झगड़ा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अब पुलिस ने हत्या की धारा की बढ़ोतरी की है। एक आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि छह की तलाश जारी है।
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कोहनी जाफराबाद निवासी चंद्रपाल खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। भतीजे जितेंद्र ने बताया कि बीती आठ अगस्त को मोहल्ला निवासी लालाराम के बच्चों से झगड़ा हो गया था। इसी को लेकर उसने सुरेंद्र, रक्षपाल, रामसिंह, प्रदीप, ओमवीर, मुन्नालाल के साथ मिलकर लाठी-डंडे व भाला से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में धर्मेंद्र, सुशील, अतुल गंभीर रुप से घायल हुए थे। नाजुक हालत में चंद्रपाल और उनके भतीजे धर्मेंद्र को जिला अस्पताल भेज दिया गया। चंद्रपाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रेफर होने के बाद से बरेली में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को चंद्रपाल को सेफई रेफर के दिया, ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।