{"_id":"656e2aee526afcb1050c6cc6","slug":"farmer-dies-one-injured-in-road-accident-badaun-news-c-123-1-sbly1004-9106-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क हादसे में किसान की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क हादसे में किसान की मौत, एक घायल
विज्ञापन
मृतक बदन सिंह का फाइल फोटो। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत के साथ लगाएं
सिलहरी। बरेली बाइपास पर आंवला चौराहे के पास रविवार रात किसी वाहन की चपेट में आने से 25 वर्षीय किसान बदन सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके गांव के ही लालाराम घायल हो गए। दोनों कुंवरगांव से दावत खाकर लौट रहे थे। पुलिस ने घायल लालाराम को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया निवासी किसान बदन सिंह (25) रविवार को गांव के ही लालाराम के साथ बाइक से कुंवरगांव दावत खाने गए थे। देर रात वहां लौटते वक्त बाइपास पर आंवला चौराहे के नजदीक किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही हेलमेट नहीं लगाए थे।
राहगीरों की सूचना पर खेड़ा नवादा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदन सिंह के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया और लालाराम को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव बदन सिंह के परिजनों को सौंप दिया गया।