{"_id":"6a66503a8191957ee40fc6de","slug":"farmer-dies-of-snakebite-while-working-in-the-field-badaun-news-c-123-1-bdn1038-169403-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेत में काम कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेत में काम कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत
विज्ञापन
नत्थू फाइल फाेटो
इस्लामनगर। गांव पतीसा में खेत पर काम कर रहे एक बुजुर्ग किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस किसान के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
गांव पतीसा निवासी नत्थू (70) शनिवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। सर्पदंश के तुरंत बाद उन्हें दिखाई देना बंद हो गया। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें घर लाया गया। परिजन इलाज के लिए पहले सहसवान क्षेत्र के दूंधमा और बाद में बिसौली में एक वैद्य के पास ले गए, जहां उनका देसी उपचार कराया गया।
उपचार के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ और उन्हें घर ले आया गया। देर रात उनकी मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। किसान के एक बेटा है। वह खेती-बाड़ी कर जीवन यापन करता है। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि किसान की सर्पदंश से मौत हुई। परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।